बागीदौरा: बागीदौरा क्षेत्र में देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, तेज हवा के साथ कई पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया
बागीदौरा क्षेत्र में आज सोमवार 6,30 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम होते ही आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। अचानक आए इस अंधड़ और बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली भी गुल होने से परेशानी ओर बढ़ गई! अंधड़ से कई जगह गिरे