गोगरी: जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनकर गोगरी प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य के पति से ₹24,499 की ठगी, पुलिस में शिकायत
शातिर साइबर ठग द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकरी बनकर पंचायत समिति सदस्य पति से फोन पर 24499 रुपये ठग लिये। मामला गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना के बिचली टोल, वार्ड 12 का बताया जा रहा है। जहां शनिवार को शातिर साइबर ठग ने गोगरी प्रखंड के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-9 के पंसस ममता कुमारी के पति अक्षय कुमार से रुपये की ठगी कर ली। इसको लेकर मंगलवार की शाम चार