चूरू: श्रीराम मंदिर चूरू में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, हरीश ठाकुरजी महाराज ने सुनाई कथा
Churu, Churu | Jun 6, 2026 श्रीराम मंदिर चूरू में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतरण का प्रसंग आया, पूरा कथा पंडाल 'नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।वहीं हरीश ठाकुरजी महाराज ने कथा सुनाई।