पताही प्रखंड के बखरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) का बुधवार को दोपहर 3.45 बजे मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन नेशनल असेसर डॉ. विशाल कटारिया और डॉ. सरताज द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर से डी पी सी भारत भूषण भी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।