मुरैना नगर: या हुसैन की सदाओं से गूंजा मुरैना, 42 ताजियों के साथ निकला आस्था का विराट जुलूस,गम और अकीदत के रंग में डूबा शहर।
मुरैना शहर में आज शुक्रवार शाम को मोहर्रम पर इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में 42 ताजियों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजे और ढोल-ताशों के बीच जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर देर रात तक कर्बला पहुचेगा जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर भाईचारे और आस्था का संदेश दिया।