लक्ष्मीपुर: लछुआड़ से गिद्धौर स्थित ससुराल जाते समय ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक हुआ घायल
जमुई- गिद्धौर मार्ग पर चौरा सुग्गी के समीप रविवार को एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लछुआड़ निवासी अकबर अली के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक है। स्थानीय लोगों ने 7 बजे बताया कि अकबर अली अपनी पत्नी के साथ लछुआड़ से गिद्धौर स्थित ससुराल जा रहा था। इसी दौरान चौरा सुग्गी के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।