मध्यप्रदेश के बड़वाह की श्रीकंवर कॉलोनी में निवास करने वाले करीब 43 वर्षीय स्टांप वेंडर विवेक भालके की मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अत्यंत गंभीर हालत में नगर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के भारी प्रयास के बाद विवेक भालके की मौत हो गई।उसके बाद उनके कपड़ों की जेब से एक सुसाइड नोट्स मिला है।