कारी गांव के वार्ड नंबर 7 में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जानकारी के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।