उचेहरा: नागौद मार्ग पर शुभम ट्रेडर्स के सामने ट्रक चालक से मारपीट, उंचेहरा थाने में मामला दर्ज
न.प.उंचेहरा में इस मर्तबा बस स्टैंड की वसूली का टेंडर बहुत महंगा हुआ है।नगर परिषद की नीतियों का। खामियाजा 4 पहिया वाहन चालकों के साथ ट्रक चालक भुगत रहे है।ठेकदार के कर्मचारी बस स्टैंड के साथ नगर के सभी चौराहों में ट्रक व बाहरी 4 पहिया वाहनों से वसूली कर रहे है।जिस वजह से आए दिन विवाद हो रहा है।मारपीट के शिकार हुए ट्रक चालक ने थाने में मामला कराया दर्ज।