रायबरेली: कृष्णपुर ताला में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक
Raebareli, Raebareli | Jun 18, 2026
17 जून बुधवार की रात्रि 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवारो को आसपास के लोगों की मदद से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल कर रही है।