कांके: रांची के भुतहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिक महोत्सव मनाया गया
Kanke, Ranchi | Feb 22, 2024 रांची के भुतहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिक महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत शेरा वाली मैया के मन्त्रोंचारण के साथ किया गया। इसके बाद दुर्गा सप्तमी पाठ, मां का भव्य सिंगार फूल-पत्तियों से किया गया। पूजा के बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमे 11000 भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।