सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को एक छात्रा अपने स्वजन से मिलने आई थी। इसी बीच उसके जाकेट के पाकेट में रखे गए मोबाइल की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना के बाद छात्रा रोने लगी। वहीं आसपास के लोगों ने छात्रा को समझाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।