जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गरेया खाल गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन जबकि दूसरे पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी जख्मी लोगो का इलाज चल रहा है।