वीआईपी रूट के कारण कल जगदलपुर में यातायात प्रतिबंधित रहेगा राष्ट्रपति महोदया के बस्तर प्रवास के दौरान देखभाल एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र कल सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित मार्गों में कुम्हार पारा चौक, शहीद पार्क चौक, कोतवाली चौक, अभियंता तिराहा तथा गणतंत्र द्वार (लाल बाग मैदान) तक का मार्ग शामिल है। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए डाइवर्ट किए गए मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।