“गम्हरिया बाजार में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेता निशांत यादव ने इसे जिलाधिकारी का तानाशाही रवैया बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहीं कुंदन यादव ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया।