सर्किल रेट बढ़ोतरी पर गरीब शक्ति दल ने जताई आपत्ति, सीएम को भेजा ज्ञापन
बरेली। गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित सर्किल रेट बढ़ोतरी पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बरेली एवं निबंधन विभाग को भी भेजी गई है।
संगठन ने मांग की है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्किल रेट में 25 प्रतिशत की छूट दी जाए। साथ ही ₹1 लाख वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों के हितों का ध्यान रखने तथा विधवा महिलाओं को दिव्यांगजन की तरह संपत्ति खरीदने पर स्टांप शुल्क में छूट का प्रावधान लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में गिरीश चंद्र सक्सेना, संजीव सागर और गगनभान जैन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
Bareilly news Live
#Viralpost
Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026