गिरिडीह: चकटांड़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
पचम्बा थाना क्षेत्र के चकटांड़ गांव में भाजपा कार्यालय के नजदीक रेलवे पटरी में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार को 10 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल पाया। तत्काल इसकी सूचना पचम्बा थाना पुलिस को दी गई।