अनूपपुर: अनूपपुर वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों पर संकट: कुत्तों के हमले में 2 चीतलों की मौत, चील को मिला जीवनदान
जिले के अनूपपुर वन परिक्षेत्र में बीते तीन दिनों के भीतर वन्यजीवों से जुड़ी चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं। खुटवा बीट के पटनाकला गांव में पानी की तलाश में पहुंचे दो नर चीतल आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि भीषण गर्मी के कारण जंगलों में पानी की कमी होने से चीतल गांव की ओर आए थे।