पुनासा: 4 महीने बाद बजनी थी शहनाई, एक भूल ने छीन ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी , बांगरदा निवासी युवक की दर्दनाक मौत
खंडवा-पुनासा हाइवे पर सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बांगरदा ग्राम निवासी अरविंद सिसोदिया (28) साफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह सुबह बाइक लेकर गोंदखेड़ा के जंगल से गुजर रहे थे। हाइवे पर उनकी बाइक फिसल गई और वह रोड पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आने के कारण अरविंद की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है