हुज़ूर: भोपाल में भाजपा नेता राजेश राठौर का शव फंदे से लटका मिला
Huzur, Bhopal | Feb 10, 2024 भोपाल में भाजपा नेता राजेश राठौर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वह परिवार से अलग रह रहा था। जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां शराब के 3 से 4 ग्लास मिले। ऐसे में हो सकता है किसी ने शराब के साथ जहर दिया हो।राजेश राठौर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं, और बजरिया के सेमरा स्थित एक घर में रहते थे।