बख्तियारपुर: काला दियारा में आपसी विवाद में मारपीट, एक महिला समेत 4 घायल, दो को पटना रेफर किया गया
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काला दियारा में बुधवार की रात्रि आपसी विवाद में मारपीट के दौरान एक ही परिवार के एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। इसके बाद जख्मी सभी ने दियारा क्षेत्र में सरकारी अस्पताल न होने कारण तत्काल निजी क्लिनिक में इलाज कराया। इसके बाद गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे घायल सभी लोगों ने बख्तियारपुर CHC में पहुंचकर अपना इलाज कराया।