अकबरपुर: कानपुर देहात में मजदूरों का बढ़ा आक्रोश, रनिया औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में धरना प्रदर्शन शुरू
रनिया थाना क्षेत्र के रनिया औद्योगिक क्षेत्र की ट्राइडेंट ऑटो कंपोनेंट कंपनी( रेलवे पार्ट बनाने वाली) और वैभव एडिवल कंपनी के बाहर मजदूर जोरदार धरना प्रदर्शन कर रहे है।कंपनी गेटों पर मजदूरों ने कब्जा कर रखा है और सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे है।प्रशासन की लगातार बैठकों और समझौते की कोशिशों का असर होता नही दिख रहा है।