अररिया: अररिया जिले के 36 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Araria, Araria | Apr 22, 2025 जिले में महिला संवाद की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक बार फिर जिले के 36 स्थानों पर मंगलवार को संपन्न हुए महिला संवाद में महिलाओं ने अपनी अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज करवाई। साथ ही, अपने इलाके के विकास के लिए कई सुझाव भी दिए। 18 अप्रैल को शुरू हुआ यह महिला संवाद 2 महीनों तक चलेगा।