गुनौर: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर सलेहा में निकली विशाल रैली, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
Gunnor, Panna | Jun 5, 2026 सलेहा में 05 जून 2026 को पाल धनगर समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों एवं उनके समाजसेवी योगदान को याद किया गया।