रीठी: सीने में उठा दर्द बना मौत का कारण कुंदहा गांव निवाशी 40 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Rithi, Katni | Jun 25, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदहा गांव में एक 40 वर्षीय युवक की सीने में दर्द होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुंदहा गांव निवासी युवक को गुरुवार आज सुबह करीब 8 बजे अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।