घोड़ाडोंगरी: भाजपा कार्यालय में बाबासाहेब का पुण्य स्मरण, सेवा, समता और संविधान को समर्पित श्रद्धांजलि सभा आयोजित
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सारणी स्थित भाजपा कार्यालय में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान को नमन किया गया।