जयपुर में ATS/ANTF टीम ने शिक्षण संस्थानों कोचिंग-कॉलेज के पास स्टूडेंट्स को नशे की लत में धकेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वहीं पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान करीब 35 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 22 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,93,610 रुपए भी बरामद किए।