सूर्यपुरा: सूर्यपुरा और बलिहार में सद्भावना समिति की बैठक आयोजित हुई
सूर्यपुरा पंचायत सरकार भवन में सोमवार को 04 बजे सूर्यपुरा एवं बलिहार पंचायत के सद्भावना समिति की बैठक बीडीओ तेज बहादुर सुमन और सीओ गोल्डी कुमारी के उपस्थिति में हुआ। आर ओ जफर वारसी ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले मुहर्रम त्यौहार को लेकर सद्भावना समिति सदस्यों की बैठक किया गया। बैठक में पर्व को आपसी सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न करने पर चर्चा किया गया