कुम्भराज: सानई में खेत से घर जा रही महिला और उसके भांजे को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल, थाने में शिकायत दर्ज
Kumbhraj, Guna | Oct 18, 2025 कुंभराज के मृगवास थाना के सानई में खेत से मक्का लेकर घर जा रही 35 वर्षीय महिला गीता बाई भील ओर उसके 7 वर्षीय भांजे वीरेंद्र भील को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। 18 अक्टूबर को सामने आई जानकारी में घटना 17 अक्टूबर की बताई गई है। दोनों घायल हो गए, उपचार कराया। पुलिस चौकी सानई ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।