पूरनपुर: नवदिया धनेश सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने बचाई उसकी जान
पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर नवदिया धनेश पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पीलीभीत के मोहल्ला देशनगर निवासी रामकिशोर पुत्र दोदराम के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पर तड़पता रहा, तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत मदद की अस्पताल भिजवाया गया।