जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने लाल स्कूल, बंगाली कॉलोनी तथा ग्राम अबगांवखुर्द, रन्हाईकलां, हसनपूरा, ठाकुर ढाबा सिराली में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 23 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 34 पाव देशी मदिरा प्लेन व 9 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 590 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किये गए।