मैनपुरी: करहल क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जनपद एटा के कवार निवासी आलोक पुत्र अगन लाल मैनपुरी में दौलतपुर स्थित एक तार की फैक्ट्री में नौकरी करते थे। गुरुवार की सुबह नौकरी करके वापस बाइक से जा रहे थे जैसे ही कल्लू की मड़ैया के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।