हिलसा: हिलसा में शनि देव जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया
Hilsa, Nalanda | May 17, 2026 हिलसा में भगवान शनि देव जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव को तेल, काला तिल, पुष्प एवं प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और शनि दोष से मुक्ति की कामना की।