राजनगर: गंज बाईपास पर रोज लग रहा लंबा जाम, भारी वाहनों से खतरा बढ़ा, हादसे की आशंका
गंज बाईपास पर ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बार फिर यहां लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस जाम का मुख्य कारण भारी वाहनों का बाईपास के नीचे से गुजरना बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित हो जाता है। खासकर बाइक सवारों और छोटे वाहनों के लिए