पूरनपुर: सबलपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बरेली के भोजीपुरा निवासी कासरीन अपने पति इश्तियाक और दो बच्चों के साथ गुरुवार सुबह बाइक से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया जा रही थीं। जैसे ही बाइक सबलपुर के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।