फतेहपुर: सदर के आईटीआई रोड में सड़क पार कर रही छात्रा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, छात्रा को आई गंभीर चोट
कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कृष्ण कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अलका श्रीवास्तव जो आईटीआई रोड पर कोचिंग पढ़ने आई थी। कोचिंग पढ़कर जैसे ही वह बाहर रोड पर निकलकर रोड पार करने लगी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा अलका श्रीवास्तव रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी कोचिंग सेंटर व परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर