हरदा: सिराली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो दर्जन मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर
Harda, Harda | Apr 7, 2026 जिले के सिराली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसा खुदिया और जिनवानिया गांव के बीच हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले जाया गया।