पाकुड़: शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा की सफलता को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली
Pakaur, Pakur | Feb 2, 2024 राहुल गांधी के द्वारा प्रारंभ की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को जिले में प्रवेश कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर न्याय यात्रा को सफल बनाने की हुंकार भरी। मौके पर मौजूद पार्टी के नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने कहा कि न्याय यात्रा पूरी तरह से सफल होगी।