अकबरपुर: रील के चक्कर में ‘रियल’ खतरा: नवादा की सड़कों पर स्टंटबाजों का जानलेवा खेल
गुरुवार को 5:00 बजे जानकारी मिली कि नवादा जिले की सड़कों पर इन दिनों स्टंटबाजी का खतरनाक ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में तरह-तरह के जोखिम भरे करतब दिखाते हुए सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे हैं। इस दौरान वे अपनी ही नहीं, बल्कि आम राहगीरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर