देवीपुर: देवीपुर थाना में नये प्रभारी के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी रमाकांत रजक ने किया प्रभार ग्रहण
देवीपुर थाना में नये प्रभारी के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी रमाकांत रजक ने निवर्तमान थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह की जगह प्रभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी रमाकांत रजक ने कहा कि थाना क्षेत्र में आम जनता की समस्या और समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण के खिलाफ उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक देवघर के मार्गदर्शन में काम करूंगा।