पचपदरा: मंडली पुलिस से टीम ने डेढ़ लाख की नकदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
मंडली पुलिस थाना अधिकारी महेश गोयल ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि मंडली पुलिस टीम ने एक चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने गत पांच जनवरी को मंडली गांव के एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है वही चोरी के माल बरामद की के प्रयास किए जा रहे हैं।