रामपुर: राहे रजा मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गांधी समाधि की दीवार से टकराई, कार में बैठे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
Rampur, Rampur | Oct 31, 2024 राहे रजा मार्ग पर 1तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गांधी समाधि की दीवार से टकरा गई जिससे कर में बैठे एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है।परिवार के लोगों को भी घटना की सूचना दी परिवार के लोग भी मोर्चरी पहुंचे हैं