रामपुर: थाना शहजादनगर के सामने ओवरब्रिज पर डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, ट्रैक्टर ट्रॉली सवार मजदूर की हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 31, 2024 थाना शहजादनगर के ठीक सामने बने ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। डीसीएम चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।