सुपौल: भैंस को नदी में नहलाने गए दशरथ यादव की डूबने से दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Supaul, Supaul | Jul 6, 2026 परसरमा-परसौनी पंचायत अंतर्गत बलियास पट्टी वार्ड संख्या-09 में एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय भैंस पालक दशरथ यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बलियास पट्टी वार्ड संख्या-09 निवासी दशरथ यादव (42), पिता स्वर्गीय जागो यादव के रूप में हुई है।