धमतरी: मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस मनाया
मिली जानकारी के अनुसार मराठा समाज धमतरी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की राज्याभिषेक समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिषेक किया। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के शौर्य, सुशासन और स्वराज की भावना को याद किया। समाजजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।