टिकारी के दीघौरा में विधान सभा चुनाव के प्रत्याशी पर हुई हमले को निर्दलीय युवा प्रत्याशी सुबोध कुमार ने प्रेस मीट के माध्यम से निंदनीय बताया। साथ ही उन्होंने बिहार में जातिगत राजनीति को रोकने के लिए सभी को आगे आने की अपील की। चुनाव के बीच घट रहे घटनाओं को जातिगत भावना से प्रेरित राजनीति बताई। जिससे बिहार का विकास और युवा पीढी प्रभावित होती जा रही है।