घंसौर: किंदरई पौड़ी में भीषण जल संकट, ग्रामीण रात 10 बजे तक पानी के लिए कतार में खड़े रहने को मजबूर
Ghansaur, Seoni | May 23, 2026 किंदरई पौड़ी में भीषण जल संकट, रात 10 बजे तक पानी के लिए कतार में खड़े रहे ग्रामीण घंसौर तहसील अंतर्गत किंदरई पौड़ी क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को पानी भरने के लिए करीब 2 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है