रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदरमा स्थित कब्रिस्तान में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ किया है। कब्रिस्तान में स्थित मजार के साथ भी छेड़ छाड़ किया गया है। इसकी लिखित शिकायत गोदरमा निवासी निजाम अंसारी ने रविवार की सुबह तकरीबन आठ बजे रेहला थाना में किया है। थाने को दिए आवेदन में कहा गया है कि मजार के मीनार पर लगा चांद के आकृति को तोड़कर फेंक दिया गया है।