लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का 144वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 30 से ज़्यादा लोगों ने कराई जाँच
लोहरदगा सेवा भारती के तत्वावधान में चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 144वें सप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 7:30 बजे जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल और सुबोध महतो ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया।