मैनपुरी: कीरतपुर चौकी के पास डीसीएम और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के रघुराज पुरी निवासी अभिषेक पुत्र ओम प्रकाश की बीती रात्रि में कीरतपुर चौकी के पास डीसीएम ओर ट्रैक्टर की भिड़ंत में मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा और जाम को खुलवाकर रोड को सुचारू रूप से चालू कराया है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हे।